Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बिहार में अब 7 करोड़ 42 लाख मतदाता, SIR में 47 लाख नाम कटे

RK News by RK News
September 30, 2025
Reading Time: 1 min read
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। चुनाव आयोग ने एसआईआर शुरू करने के बाद से क़रीब 68.5 लाख मतदाता हटाए हैं, जबकि 21.5 लाख वोटर जोड़े हैं। यानी एसआईआर के दौरान कुल मिलाकर क़रीब 47 लाख वोटर कम हो गए। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अब बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जबकि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले 24 जून 2025 तक 7.89 करोड़ मतदाता थे।
मतदाता सूची में क्या बदला
चुनाव आयोग के अनुसार, 24 जून 2025 तक बिहार में कुल 7.89 करोड़ मतदाता दर्ज थे। इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई थी। इस दौरान 65 लाख मतदाताओं को सूची से हटाया गया। ड्राफ्ट सूची के बाद भी पुनरीक्षण प्रक्रिया जारी रही, जिसमें 3.66 लाख मतदाताओं को अयोग्य बताकर हटाया गया। इसके साथ ही 21.53 लाख योग्य मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाकर सूची में जोड़ा गया। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची में अब 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने यह साफ़ नहीं किया है कि इन 21.53 लाख मतदाताओं में से कितने फर्स्ट टाइम वोटर हैं और कितने ड्राफ्ट सूची से चूक गए लोग।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 21.53 लाख योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। माना जा रहा है कि इसमें युवा मतदाता के अलावा ऐसे मतदाताओं के नाम भी हो सकते हैं जो तकनीकी कारणों से पहले की सूची में शामिल नहीं हो पाए थे।
**24 जून 2025 को 7.89 करोड़ मतदाता थे
**ड्राफ्ट सूची में 7.24 करोड़ मतदाता
**यानी ड्राफ्ट सूची में 65 लाख मतदाता नहीं शामिल किए
**अंतिम सूची: 7.42 करोड़ मतदाता
**यानी ड्राफ्ट सूची से 3.66 लाख अयोग्य हटाए गए
**21.53 लाख मतदाता जोड़े गए
**कुल मिलाकर 47 लाख मतदाता कम हो ग

हटाए गए मतदाताओं में मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं, जिनके नाम कई बार दर्ज थे, जो मृतक हो चुके हैं, या जिनका निवास स्थान बदल गया है। इसके अलावा, कुछ मतदाताओं के दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण उन्हें अयोग्य माना गया। हालाँकि, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यह सब कुछ मतदाताओं के नाम हटाने के लिए किया गया और इसने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। यह विवाद इतना बढ़ा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुँच गया।

Tags: 68.5 lakh votersadds 21.5 lakh votersBihar SIRECIfinal list
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी, इक्का-दुक्का आवाज़ें,हर तरफ सन्नाटा!

सब ने मान लिया तुम भी मान लो वरना---ट्रम्प का हमास को 3-4 दिन का अल्टीमेटम,बुरे अन्त की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पीएम मोदी की हत्या की बात करने वाले राजा पटेरिया गिरफ्तार

पीएम मोदी की हत्या की बात करने वाले राजा पटेरिया गिरफ्तार

December 13, 2022
किताब में दावा: सावरकर ने ब्रिटिश सेना में हिंदुओं को भर्ती कराया था

किताब में दावा: सावरकर ने ब्रिटिश सेना में हिंदुओं को भर्ती कराया था

October 24, 2022

PMऔर उनकी दिवंगत मां पर AI वीडियो बनाने को लेकर एक्शन,कांग्रेस IT सेल के नेताओं के खिलाफ FIR

September 13, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi