Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

फेक न्यूज़ःमीडिया संस्थानों पर शिकंजा कसने के लिए संसदीय कमेटी कड़ी सिफारिशें

RK News by RK News
September 11, 2025
Reading Time: 1 min read
0

एक संसदीय समिति ने फेक न्यूज को “लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा” करार देते हुए सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। समिति ने सुझाव दिया है कि मौजूदा नियम कानूनों में संशोधन किया जाए, जुर्माने की राशि बढ़ाई जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। सूत्रों के अनुसार, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने मंगलवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली। इस समिति की अध्यक्षता बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कर रहे हैं। इस समिति ने सिफारिश की है कि देश के सभी प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में फैक्ट-चेकिंग सिस्टम और आंतरिक लोकपाल (Ombudsman) की नियुक्ति अनिवार्य की जाए।
समिति ने यह भी कहा कि फेक न्यूज से निपटने के लिए सरकार, निजी क्षेत्र और स्वतंत्र फैक्ट-चेकर्स के बीच सहयोगी तंत्र विकसित किया जाए। समिति ने संपादकों और कंटेंट हेड्स को संपादकीय नियंत्रण के लिए, मालिकों और प्रकाशकों को संस्थागत विफलताओं के लिए तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरमीडियरीज़ को फेक न्यूज फैलाने के लिए जवाबदेह ठहराने की सिफारिश की है

RELATED POSTS

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

AI से तैयार फेक न्यूज पर कड़ा रुख
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी फर्जी सामग्री तैयार करने के लिए AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के दुरुपयोग को भी सख्ती से रोका जाना चाहिए। समिति ने सुझाव दिया कि AI कंटेंट क्रिएटर्स के लिए लाइसेंसिंग की संभावना पर विचार किया जाए और AI से तैयार वीडियो और सामग्री पर लेबलिंग अनिवार्य की जाए।संसदीय समिति की ये सिफारिशें यूं ही नहीं की गई हैं। सरकार कुछ निष्पक्ष मीडिया संस्थानों की रिपोर्टों को लेकर काफी परेशान है। इनमें कुछ यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं। हाल ही में द वायर के संस्थापक संपादक, पत्रकार अभिसार शर्मा के अलावा कई शहरों में पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बहरहाल, समिति ने सरकार से अनुरोध किया है कि फेक न्यूज, विशेषकर सीमा पार से आने वाली गलत जानकारी, पर काबू पाने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाए। यह टास्क फोर्स सूचना प्रसारण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय तथा कानूनी विशेषज्ञों के प्रतिनिधियों के साथ तालमेल रखे। फ्रांस के चुनावी दुष्प्रचार कानून जैसे अंतरराष्ट्रीय मॉडल को अपनाने की भी सिफारिश की गई है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता
रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के मौजूदा बिजनेस मॉडल के चलते सनसनीखेज और झूठी खबरें ज्यादा फैलती हैं। समिति ने एल्गोरिदमिक पक्षपात पर चिंता जताई और मंत्रालय से अंतर-मंत्रालय कोऑर्डिनेशन सिस्टम बनाने को कहा। समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप दी है और यह आगामी सत्र में संसद में पेश की जाएगी। समिति का कहना है कि गलत सूचना का अनियंत्रित प्रसार न केवल लोक व्यवस्था को बाधित करता है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, व्यक्तियों की प्रतिष्ठा, स्टॉक मार्केट और मीडिया की विश्वसनीयता के लिए भी खतरा है।निशिकांत दूबे ने एक यूट्यूब रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें दावा किया गया था कि उप-राष्ट्रपति चुनाव से पहले कई बीजेपी सांसद “संपर्क में नहीं” थे, जिसे उन्होंने नकली समाचार का उदाहरण बताया। आभार : सत्य हिंदी

Tags: Fake Newsmedia institutionsParliamentary Committeestrong recommendations
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
Next Post

क्या क़तर ने हमास को धोखा दिया? इज़रायली हमले के पीछे 3 theories

भारत से 'रिश्ते अहम'  रूसी तेल ख़रीदना बंद करना होगा: सर्जियो गोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जामिया के 21 शोधकर्ता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष 2% वैज्ञानिक सूची में शामिल

October 13, 2022

सीएए पर सुनवाई ‘केंद्र को तीन हफ़्ते में जवाब देने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

March 19, 2024
भारत जोड़ों यात्रा के ब्रेक में राहुल गांधी क्या करेंगे?

भारत जोड़ों यात्रा के ब्रेक में राहुल गांधी क्या करेंगे?

December 28, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
  • राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi