Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Uncategorized

2025:अहमदाबाद प्लेन क्रैश से लेकर पहलगाम हमले तक, 6 महीने में 5 बड़े हादसे

RK News by RK News
June 13, 2025
Reading Time: 1 min read
0

गुजरात के अहमदाबाद में दर्दनाक प्लेन हादसे में 297 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ प्लेन टेक ऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश होकर एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इससे इमारत में रहने वाले लोगों को भी नुकसान हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में 241 प्लेन में ही सवार थे। वहीं, अन्य लोग उस इमारत में मौजूद थे, जिसमें जाकर प्लेन टकराया। हालांकि, यह इस साल का पहला बड़ा हादसा नहीं था। इससे पहले भी देश में इस साल छह महीने के अंदर पांच बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई और हर किसी का दिल दहल गया।
***अहमदाबाद प्लेन क्रैश
12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री की जान बची है। प्लेन में सवार अन्य सभी यात्रियों और क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। यह विमान एक रिहायशी इमारत से टकराया था। ऐसे में इमारत में मौजूद लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में कुल 297 मौतें हुईं

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

***महाकुंभ भगदड़
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या (28-29 जनवरी 2025) की रात करीब 1:30 बजे संगम नोज क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। यह हादसा मुख्य रूप से बैरिकेड टूटने और अफरातफरी के कारण हुआ। कुछ लोग स्नान के लिए संगम पर ही जाने की जिद कर रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 37 लोगों की मौत हुई और 60 से अधिक लोग घायल हुए।

***पहलगाम आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में आतंकी हमला हुआ। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर बैसरन घाटी में छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों पर हमला किया गया। इस घटना में 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें कर्नाटक, ओडिशा, कानपुर आदि राज्यों के लोग शामिल थे। इस हमले में कर्नाटक के रियल एस्टेट एजेंट, ओडिशा के अकाउंटेंट, और कानपुर के व्यापारी जैसे लोग मारे गए।

दिल्ली भगदड़
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी 2025 को रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मची। इस समय लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। यह हादसा प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर हुआ, जहां अत्यधिक भीड़ और कुप्रबंधन के कारण अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई। इनमें 14 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल थे। इस भगदड़ में 25 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। हादसा प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा और प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह के चलते हुआ था। फुट ओवरब्रिज पर यात्री एक-दूसरे पर गिर गए। इस दौरान हालात काबू करने के लिए आरपीएफ के जवान भी पर्याप्त संख्या में तैनात नहीं थे।

***बेगलुरु भगदड़
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम में 35000 दर्शकों की क्षमता है, लेकिन यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंच गए थे। इन लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो भीड़ ने गेट तोड़ दिया। इससे भगदड़ मच गई आभार: india TV

Tags: Ahmedabad،plane crash،Pahalgam،major، accidents
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

मोसाद ने कैसे ईरान में बनाया ड्रोन का बेस, किन सैन्य अफसरों को कैसे मारा? उस के इशारे पर कैसे इकट्ठा हुएटाप कमांडर, जाने पूरा खेल

बटला हाउस में फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर,दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए कितने दिन की मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हंगामा, प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प छेड़खानी का भी आरोप

May 3, 2023

स्वच्छ भारत: बुरहानी ट्रस्ट सीएसआर जामिया परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग करेगा

August 29, 2023
विष्णु ने ‘अफजल’ बनकर मुकेश अंबानी को धमकी दी थी

विष्णु ने ‘अफजल’ बनकर मुकेश अंबानी को धमकी दी थी

August 16, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi