Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

हरियाणा में कांग्रेस मुँह के बल गिरी’मगर क्यों?ये रही वजह

RK News by RK News
October 8, 2024
Reading Time: 1 min read
0

हरियाणा के चुनावी रुझान बता रहे हैं कि कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीदों और अनुमानों से कहीं कमजोर है। वो ठीक से राज्य में सत्ता विरोधी लहर को वोटों में तब्दील नहीं कर पाई। इस रिपोर्ट को लिखे जाने के समय तक भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर आगे थी। हालाँकि, भाजपा के लगभग 38.80% की तुलना में कांग्रेस का वोट शेयर 40.57% अधिक था। इसके बावजूद कांग्रेस की सीटें फिलहाल कम नजर आ रही हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटों का है
चुनावी विश्लेषक हरियाणा में मुकाबले को एकतरफा बता रहे थे। एग्जिट पोल ने भी कांग्रेस को 55 सीटें तक दी थीं। लेकिन राज्य में मुकाबला अनुमान से कहीं ज्यादा करीबी है। हालांकि इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक 25% वोटों की गिनती हो चुकी है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा पर बहुत अधिक निर्भर थी, लेकिन इसका कोई फायदा पार्टी को नहीं मिला। कांग्रेस का मानना था कि जाट, दलित और मुस्लिम वोट मिलकर राज्य में उसकी जीत सुनिश्चित करेंगे। लेकिन टिकट वितरण में हुड्डा की एकतरफा चली। बाकी नेता हाशिये पर रहे। नतीजा यह हुआ को शैलजा, रणदीप सुरजेवाला आदि ने ढंग से चुनाव प्रचार नहीं किया।
भाजपा के संगठन ने हरियाणा में ज्यादा कमाल दिखाया है। उसने गैर-जाट और गैर-मुस्लिम वोटों के बीच अपने वोटों को बेहतर ढंग से एकजुट किया है। इसके अलावा, गैर-जाट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वोटों को मजबूत करने की पार्टी की योजना काम करती दिखी। रुझान बता रहे हैं कि भाजपा ने पूर्वी और दक्षिणी हरियाणा के गैर-जाट क्षेत्रों में अपना गढ़ बरकरार रखा। साथ ही इसने जाट बहुल पश्चिमी हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां गैर-जाट वोट बड़ी संख्या में भाजपा के लिए एकजुट होते दिखे। यानी भाजपा ने जाट बेल्ट में गैर जाट वोट को एकजुट किया।
सत्ता विरोधी लहर के बावजूद कांग्रेस हुड्डा और शैलजा के बीच की गुटबाजी को रोकने में नाकाम रही है। राहुल गांधी रैलियों में दोनों का हाथ मिलवाते रहे, लेकिन पार्टी के प्रचार के लिए उनके दिल नहीं मिले। गुटबाजी ने पार्टी की संभावनाओं को बेहद कमजोर कर दिया है। ज़मीनी स्तर पर, कांग्रेस ने भाजपा की तरह एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ा, कई बागी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।
हरियाणा में अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है, तो इसी साल मार्च में मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदलने का पार्टी का फैसला सही माना जाएगा। खट्टर को हटाकर बीजेपी ओबीसी नेता नायब सिंह सैनी को लाई थी। इसी तरह, 2022 में उत्तराखंड में भी भाजपा चुनाव से छह महीने पहले पुष्कर सिंह धामी को लाई थी, जबकि कांग्रेस ने अपने पुराने नेता हरीश रावत पर भरोसा किया था। जबकि उत्तराखंड में भी सत्ता विरोधी लहर चल रही थी।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Tags: कांग्रेसचुनावनतीजेहरियाणा
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

JMI Admission: जामिया मिलिया इस्लामिया के विभिन्न कोर्सेज की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए करें अप्लाई

JP को लेकर बयानबाजी तेज’ अखिलेश ने नीतीश से क्यों कहा सरकार से समर्थन वापस ले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

शाहबाद डेरी हत्या कांड :इस अपराध के पीछे कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.”यह अपराध धर्म से प्रेरित नहीं : दिल्ली पुलिस

May 30, 2023

‘उदयपुर फाइल्स’:जमीयत की याचिका पर सुनवाई,हाईकोर्ट ने स्पेशल स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया, सेंसर बोर्ड ने कहा,मूवी से हटाए गए आपत्तिजनक हिस्से

July 9, 2025

उत्तराखंड सरकार को 15 जुलाई तक यू सी सी का मसौदा क़ानून सौंपे जाने की उम्मीद

July 8, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi